अगर आप बवासॶर से परेशान हैं, तो मदिरापान, गरिष्ठ (भारी) भोजन, मसालेदार चीजों और माँसाहार आदि से परहेज करें।
अपने आहार में फलियाँ - जैसे राजमा, चना और मूंग दाल, फल - जैसे सेब, पूर्ण अनाज - जैसे जौ और दलिया व सब्जियाँ - जैसे गोभी आदि जरूर जोड़ें।
यहाँ कुछ घरेलू नुस्खे हैं, जो आपको बवासॶर से आराम दिला सकते हैं:
-
छाछ पियें: रोज़ 100 मिली. छाछ में काली मिर्च और नमक मिलाकर दिन में कम से कम 2 बार, तीन महीने तक इसे पियें और असर देखें।
-
मूली भी बवासॶर को रोकने में लाभदायक है। अपने दैनिक आहार में मूली को शामिल करके आप बवासॶर के दर्द से जल्दी आराम पा सकते हैं।
-
तिल के बीजों को पीसकर उसमें मक्खन मिलाकर उसका लेप बनाएँ। इसको बाहरी तरफ से बवासॶर प्रभावित क्षेत्र पर लगाएँ। आधा चम्मच तिल के बीज एक गिलास पानी से पीने पर भी आपको बवासॶर से आराम मिलेगा।
-
50 मिली. पानी में 11 गुलाब की पत्तियाँ भिगोयें और इसे एक हफ्ते तक खाली पेट पियें। इससे बवासॶर में आराम मिलेगा।
-
हरड़ की गोली कब्ज को दूर करने में बहुत असरदार है। रात को सोने से पहले दो चम्मच हरड़ का पाउडर शहद के साथ लें और कमाल देखें।
-
त्रिफला बवासॶर का एक बहुत अच्छा उपचार है। कुछ महीनों तक रात को सोने से पहले 2-3 चम्मच त्रिफला पाउडर लें। इससे आपको कुछ ही दिनों में खुद-ब-खुद अंतर दिखना शुरू हो जाएगा।
यह सभी उपचार लघुकालीन हैं। हम आपको सलाह देंगे कि बीमारी की पूरी तरह से जाँच करने के लिए जीवा के डॉक्टरों से संपर्क करें। इस बीमारी से बचने के लिए एक लम्बा और असरदार उपचार बहुत जरूरी है।